Sinopsis
Stories of Premchand narrated by various artists
Episodios
-
Jhooti Kahaani | झूटी कहानी, A Story by Saadat Hasan Manto
21/06/2025 Duración: 27minगुंडे बदमाशों की यूनियन द्वारा अपने हितों व अधिकारों की माँग करते हुए समाज के सफ़ेदपोशों को बेनक़ाब करने की काल्पनिक कहानी।
-
Haarta Chala Gaya | हारता चला गया, A Story by Saadat Hasan Manto
19/06/2025 Duración: 10minएक वैश्या की आर्थिक सहायता कर उसे सुधारने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को उसी वैश्या द्वारा लाजवाब कर देने ई कहानी।
-
Khudkushi Ka Iqdaam | ख़ुदकुशी का इक़दाम, A Story by Saadat Hasan Manto
17/06/2025 Duración: 12minआत्महत्या की कोशिश में पकड़े गए एक व्यक्ति के हालात पर गौर फ़रमाए बिना अदालत द्वारा उसे दंडित करने और उसके द्वारा व्यवस्था पर उठाए सवालों की कहानी।
-
Sau Candle Power Ka Bulb | सौ कैंडल पॉवर का बल्ब, A Story by Saadat Hasan Manto
15/06/2025 Duración: 15minदलाल के के इशारे पर जिस्मफ़रोशी करने वाली एक वैश्या की कहानी जो दलाल द्वारा बेहद परेशान हो उसका खून कर आराम से सो जाती है।
-
Das Rupaye | दस रूपये, A Story by Saadat Hasan Manto
13/06/2025 Duración: 30minएक नासमझ अल्प वयस्क लड़की की कहानी, जिससे उसकी माँ जिस्म फ़रोशी कराती है, और वो इसे एक सामान्य कार्य समझती है जो एक दिन अपने ख़रीददारों के साथ बिताई सुखद शाम से आनंदित हो उनके दिए दस रुपए भी उन्हें लौटा देती है ।
-
Diwaana Shaayar | दीवाना शायर, A Story by Saadat Hasan Manto
11/06/2025 Duración: 17minअमृतसर के जलियाँवाला बाग पर आधारित एक कहानी।
-
Shaarda | शारदा, A Story by Saadat Hasan Manto
09/06/2025 Duración: 43minएक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो जिस्म फ़रोश औरत को उससे जिस्मानी ताल्लुक़ तक सीमित रखना चाहता है ऐसी ही एक औरत जब उसका पत्नी की तरह ख़्याल रखने लगती है तो वह उससे पीछा छुड़ाने की सोचने लगता है
-
Peshaawar Se Lahore Tak | पेशावर से लाहौर तक, A Story by Saadat Hasan Manto
07/06/2025 Duración: 11minसफ़र के दौरान मिली एक अनजान लड़की के प्रति एक युवक का आकर्षण, एवं अंत में उसके तवायफ़ निकलने की कहानी।
-
Dekh Kabeera Roya | देख कबीरा रोया, A Story by Saadat Hasan Manto
05/06/2025 Duración: 07minकबीर के माध्यम से सुधार वादी सोच को समाज द्वारा ग़लत समझाने की प्रतीकात्मक कहानी
-
Mammad Bhai | मम्मद भाई, A Story by Saadat Hasan Manto
03/06/2025 Duración: 33minएक ऐसे युवक की कहानी जिसका पूरे एरिया में दबदबा है किंतु जो स्वाभाव से नरम और दूसरों की मदद करने वाला है और जिसे एक केस में तड़ीपार की सजा ड़ी जाती है।
-
Sahaay | सहाय, A Story by Saadat Hasan Manto
01/06/2025 Duración: 18minदेश के बँटवारे के समय होने वाले दंगों और उनमें मानव रक्त की बर्बादी को बयान करती हुई कहानी जिसमें कुछ अभिन्न दोस्तों के मध्य धार्मिक भिन्नता के कारण जन्मे अविश्वास और दूरियों दिखलाया गया है।
-
Paanch Din | पाँच दिन, A Story by Saadat Hasan Manto
30/05/2025 Duración: 18minएक अकाल पीड़ित जवान व भूखी लड़की को एक प्रोफ़ेसर द्वारा अपने घर में ये कहते हुए पनाह देने, कि उसने अनेक लड़कियों को पढ़ाया है और वह भी उसके लिए एक बच्ची के समान है, और अंत में मृत्यु शैय्या पर प्रोफ़ेसर द्वारा पर उन सब के प्रति मन ही मन लालसा व बद नीयती रखना, स्वीकार करने की कहानी।
-
Goli | गोली, A Story by Saadat Hasan Manto
28/05/2025 Duración: 15minएक अपाहिज लड़की के प्रति दयाभाव रखने वाली महिला के शौहर द्वारा उस अपाहिज लड़की से शादी करने की इच्छा व्यक्त करने पर महिला के आक्रोश की कहानी।
-
Sadak Ke Kinaare | सड़क के किनारे, A Story by Saadat Hasan Manto
26/05/2025 Duración: 15minअवैध शारीरिक सबंधो के परिणाम स्वरूप गर्भवती हुई एक असहाय स्त्री के शारीरिक व मानसिक द्वन्द की कहानी।
-
Khuda Ki Qasam | ख़ुदा की क़सम, A Story by Saadat Hasan Manto
24/05/2025 Duración: 11minबँटवारे के दौरान अपनी बेटी को खो चुकी, और उसकी तलाश में भटकते भटकते पागल सी हो चुकी एक औरत की कहानी।
-
Bhangan | भंगन, A Story by Saadat Hasan Manto
22/05/2025 Duración: 07minबीमार भंगिन को सहारा देने पर पत्नी द्वारा पति पर संदेह कर तकरार करने की कहानी।
-
Baasit | बासित, A Story by Saadat Hasan Manto
20/05/2025 Duración: 14minमाँ की ख़ातिर उसकी पसंद की लड़की से शादी कर, उसकी चरित्र हीनता को भूल, उसे अपनाने वाले एक नौजवान की कहानी।
-
Ishq E Haqeeqi | इश्क़-ए-हक़ीक़ी, A Story by Saadat Hasan Manto
18/05/2025 Duración: 19minएक लड़की की सूरत शक्ल पर फ़िदा हो उससे मोहब्बत की पीगें बढ़ा उसे घर भगा लाने वाले एक युवक द्वारा उसकी एक कमी पता चलने पर उससे कन्नी काटने की कहानी।
-
Jaanki | जानकी, A Story by Saadat Hasan Manto
16/05/2025 Duración: 41minपूना से बंबई फ़िल्म लाइन में काम करने आई एक लड़की के विभिन्न पुरुषों से जिस्मानी तालुक्कात व मानसिक जुड़ाव के बीच उलझनों की कहानी।
-
Anjaam Bakhair | अंजाम बख़ैर, A Story by Saadat Hasan Manto
14/05/2025 Duración: 13minविभाजन के दौरान जान बचा पाकिस्तान पहुँची, शरीफ़ाना ज़िंदगी बिताने की इच्छुक एक वैश्या के, हालत से मजबूर हो, पुनः पुराने धंधे से जुड़ने की कहानी